मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल

नवादा : डीआरडीए प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा धर्मशीला देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीआरडीए प्रशासन के खर्च के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया. डीडीसी रामेश्वर सिंह ने बैठक में इंदिरा आवास के निष्पक्षता पूर्वक वितरण व मनरेगा कार्यो के निष्पादन की चर्चा […]

नवादा : डीआरडीए प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा धर्मशीला देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीआरडीए प्रशासन के खर्च के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया. डीडीसी रामेश्वर सिंह ने बैठक में इंदिरा आवास के निष्पक्षता पूर्वक वितरण व मनरेगा कार्यो के निष्पादन की चर्चा की.

मनरेगा में पंचायत द्वारा खर्च किये गये राशि के अनुसार बजट उपलब्ध कराया जायेगा. मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया गया. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >