रोह : मंगलवार को रोह थानाक्षेत्र के कटैया गांव से वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 207/18 के नामजद अभियुक्त मनोहर यादव को रोह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वारसलीगंज के कठोकरी गांव के रंजीत यादव की हत्या के मामले में मनोहर यादव नामजद अभियुक्त है. मनोहर कटैया गांव में छिप कर रह रहा था. कटैया गांव में उसकी ससुराल है. रोह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 207/ 18 के नामजद अभियुक्त मनोहर यादव को रोह थानाक्षेत्र के कटैया गांव से गिरफ्तार कर वारिसलीगंज थाने को सुपुर्द कर दिया गया है.
रंजीत हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
रोह : मंगलवार को रोह थानाक्षेत्र के कटैया गांव से वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 207/18 के नामजद अभियुक्त मनोहर यादव को रोह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वारसलीगंज के कठोकरी गांव के रंजीत यादव की हत्या के मामले में मनोहर यादव नामजद अभियुक्त है. मनोहर कटैया गांव में छिप कर रह रहा था. […]
