रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

मेसकौर का रहनेवाला सुनील कुमार नवादा में करता था पढ़ाई घर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन में नवादा : किऊल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा रेलवे स्टेशन के समीप पुल के पास रेलगाड़ी से कट कर एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस नवादा ने घटनास्थल पर पहुंच शव […]

मेसकौर का रहनेवाला सुनील कुमार नवादा में करता था पढ़ाई

घर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन में
नवादा : किऊल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा रेलवे स्टेशन के समीप पुल के पास रेलगाड़ी से कट कर एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस नवादा ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मेसकौर थाना क्षेत्र के मेसकौर निवासी उत्क्रमित उच्च विद्यालय डेरमा के शिक्षक सुरेंद्र चैधरी के 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार नवादा में रह कर पढ़ाई करता था. शनिवार की रात सुनील घर जाने के लिए नवादा स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुआ. ट्रेन खुलने के बाद वह पुल के समीप ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >