पानी को लेकर सगे भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को मारा चाकू

नवादा : बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थानांतर्गत ढिबरी गांव में पेयजल को लेकर आज सुबह दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उनकी पत्नी को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. हिसुआ थानाध्यक्ष राजदेव साह ने बताया कि घायल राजीव चौरसिया और उनकी पत्नी […]

नवादा : बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थानांतर्गत ढिबरी गांव में पेयजल को लेकर आज सुबह दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उनकी पत्नी को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. हिसुआ थानाध्यक्ष राजदेव साह ने बताया कि घायल राजीव चौरसिया और उनकी पत्नी बीना देवी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब राजीव चौरसिया की पत्नी बीना देवी घर में पानी लेने के लिए नल पर गयीं और उसी दौरान बड़े भाई सुरेंद्र चौरसिया की पत्नी के साथ उनका कुछ विवाद हो गया. आवेश में आकर सुरेंद्र ने राजीव और उनकी पत्नी को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >