सदर अस्पताल में बनाया जा रहा तीन मंजिला भवन

तमाम सुविधाओं से लैस रहेगी बिल्डिंग पानी व बिजली व्यवस्था का हो रहा इंतजार नवादा : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर गुजर-बसर करनेवाले गरीब व असहाय लोगों के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत आश्रय स्थल बनाया जा रहा है. तीन मंजिला भवन का निर्माण सदर अस्पताल में हो रहा है. इसमें केवल […]

तमाम सुविधाओं से लैस रहेगी बिल्डिंग

पानी व बिजली व्यवस्था का हो रहा इंतजार
नवादा : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर गुजर-बसर करनेवाले गरीब व असहाय लोगों के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत आश्रय स्थल बनाया जा रहा है. तीन मंजिला भवन का निर्माण सदर अस्पताल में हो रहा है. इसमें केवल पेयजल व बिजली की सुविधा देनी है. बताया जाता है कि भवन पर 37 लाख 92 हजार रुपये खर्च किये गये हैं. इसमें 50 बेड की सुविधा होगी. जरूरतमंद लोगों को आश्रय स्थल की कमेटी द्वारा तय राशि देनी होगी. कमेटी में पांच सदस्य शामिल होंगे, जो आश्रय स्थल चलायेंगे. इस भवन में रहनेवालों को सुविधाओं के साथ भोजन भी दिया जायेगा़ यहां रहनेवालों को जीवन भर रहने की अनुमति नहीं है़ वह एक सहारा के रूप में उस समय तक रह सकते हैं, जब तक उनको कोई रोजगार नहीं मिल जाता हो.
पांच सदस्यीय होगी कमेटी
आश्रय स्थल चलाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनायी जायेगी.इसमें मुख्य रूप से नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, पदेन स्थानीय वार्ड पार्षद व को-ऑपरेटिव से मान्यता प्राप्त किसी समूह के दो सदस्य रहेंगे. इसके समूह के सदस्यों के माध्यम से ही आश्रय स्थल में रहनेवालों को खाने की व्यवस्था करने का जिम्मा होगा़ चाहे वह किसी से खाना बनवाएं या खुद व्यवस्था करें़
लगे रहेंगे 50 बेड, भोजन की भी होगी व्यवस्था
आश्रय भवन की तीनों मंजिल पर हॉल बनाये जायेंगे. इसमें सामूहिक रूप पर बेड लगा होगा़ कुल बेडों की संख्या 50 होगी. इस पर बिस्तर भी रहेगा़ इसके अलावा भोजन, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, इलेक्ट्रिक, तीनों हॉल में एक-एक टीवी तथा सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >