व्यवसायी ने फांसी लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता नवादा : नगर थानाक्षेत्र के बुंदेलखंड ओपी स्थित पार नवादा तेली टोले में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है़ बताया जाता है कि वीरेंद्र प्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार ने बुधवार […]

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

नवादा : नगर थानाक्षेत्र के बुंदेलखंड ओपी स्थित पार नवादा तेली टोले में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है़ बताया जाता है कि वीरेंद्र प्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार ने बुधवार की सुबह घर के एक कमरे में बिजली के तार से फांसी लगा ली़ घर में उसकी पत्नी नीतू कुमारी व दो बच्चों के साथ रहता था. छोटा भाई नीरज व उसकी पत्नी भी वहीं रहती थी़ जानकारी अनुसार, मेन रोड में धीरज की कपड़े की दुकान है़ दोनों भाई नाना भोला लाल की संपत्ति के वारिस थे़ इसको लेकर बंटवारा भी हुआ था‍़ उसके माता-पिता झारखंड के कटहरा में रहते हैं़
वहां उनका पैतृक घर है़ दोनों भाई धीरज व नीरज बचपन से ही नाना के साथ रहते थे़ बुंदेलखंड ओपी प्रभारी साजिद अख्तर ने बताया कि इस घटना को लेकर जिस तरह से ऊहापोह बनी हुई है, उस पर पूछताछ की जा रही है़ व्यवसाय करनेवाला युवक अचानक आत्महत्या कर ले, यह सोचनीय है़ शव परिजनों को सौंप दिया गया है़
धीरज की आत्महत्या से पत्नी सदमे में
धीरज की पत्नी नीतू कुमारी पति की मौत के सदमे में है़ तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है़ निधि कुमारी तीन साल और सृष्टि कुमारी दो के अलावा एक चार माह का अबोध बेटे को धीरज छोड़ गया है़ वह बताती है कि सुबह वह अपने मोबाइल को नीचे के कमरे में छोड़ कर छत के सबसे ऊपरी कमरे में चले गये थे़ पति को नहीं देख कर खोजने लगी़ इसी दौरान छोटा भाई छत पर लगे केले के पेड़ में अन्य दिनों की तरह नहा कर पानी देने गया था़ तभी, उसने अपने भाई को फंदे पर लटका देखा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >