नवादा नगर : मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस लाइन में बीएड व डीएलएड कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2017-19 में अध्ययनरत शिष्य अध्यापक, अध्यापिकाओं को विभागीय नियमानुसार अभ्यास शिक्षण के लिए रवाना किया गया. संस्थान के प्रबंध निदेशक सह बिहार राज्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एसोसिएशन के महासचिव शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर अभ्यास पाठ के लिए रवाना किया. उन्होंने कहा कि एनसीटीई के नियमानुसार प्रशिक्षु शिक्षकों के कौशल व मानसिक विकास के लिए चार सप्ताह का अभ्यास शिक्षण आयोजित किया जाता है. जिले के विभिन्न सरकारी हाई व मध्य विद्यालयों में शिक्षकों को अभ्यास शिक्षण के लिए भेजा गया है. विदाई कार्यक्रम के दौरान चार सप्ताह तक सही से अभ्यास पाठ पूरा करने का आवश्यक निर्देश दिया गया.
स्कूलों में अभ्यास पाठ करेंगे बीएड व डीएलएड के विद्यार्थी
नवादा नगर : मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस लाइन में बीएड व डीएलएड कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2017-19 में अध्ययनरत शिष्य अध्यापक, अध्यापिकाओं को विभागीय नियमानुसार अभ्यास शिक्षण के लिए रवाना किया गया. संस्थान के प्रबंध निदेशक सह बिहार राज्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एसोसिएशन के महासचिव शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखा […]

मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में पढ़ाई गयी. इस मौके पर कॉलेज के डीएलएड कोर्स के प्राचार्य सुधाकर राय के साथ सहायक प्रो धर्मराज गौड़, अरविंद कुमार, रविनंदन, भूपेंद्र सिंह चौहान, देवी शंकर श्रीवास्तव, हरि शंकर यादव, रेखा देवी, तथा बीएड कोर्स के सहायक प्रो अश्विनी कुमार द्विवेदी, पंचम कुमार, राघवेंद्र प्रताप, सुबोध कुमार दास, सुनील कुमार, विजय कांत, विनोद कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों को लगभग 42 स्कूलों में भेजा गया.
डीएलएड कोर्स में शबनम कुमारी, सुषमा नेहा, प्रीति, पिंकी, प्रिया, निर्मला, ममता, नेहा, संगीता, सुधा, सोनाली, श्वेता, नीलम, नीभा, पूनम, सिल्ली, वंदना, गुड़िया, सावित्री, संजना, राखी, उगन्ता, प्रभात, सतीश, आशुतोष,अमन, गुलशन, अविनाश, संटू, अभिषेक, राजशेखर, विकास, सुशील शंकर, राहुल, आकाश, कुंदन, शाहिल, नीतीश, शशिभूषण, रूपेश, सरोज, गौतम, सुबोध, कुंदन, बलराम, रजनीश, प्रसाद एवं बीएड के एश्वर्या, वीभा, अनामिका, अदिति, अर्चना, सोनी, रूबी, खुशबू, खुशी, ललिता, प्रियंका, सिंपी, राजेश, मनीष, रोहित, सोनू, विपिन, व अन्य विद्यार्थी शामिल हैं.
तैयार हो रही अनुभवी शिक्षकों की टीम
प्रबंध निदेशक ने कहा कि 2014 से एनसीटीई के नियमानुसार ट्रेनिंग कोर्स का संचालन हो रहा है. संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार किया जा रहा है. बेहतर तरीके से प्रशिक्षण पुरा करने की सीख शिक्षकों ने दिया. कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अभ्यास पाठ के लिए जिला के विभिन्न प्राथमिक, मध्य व उच्च स्कूलों में विद्यार्थियों को अभ्यास प्रशिक्षण के लिए भेजा गया.