नवादा : रेलवे स्टेशन की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. जिला मुख्यालय होने के नाते यहां से अधिक संख्या में यात्री सफर करते हैं. इससे आने-जानेवाले सभी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां प्रशासन से लेकर रेलवे अधिकारी तक सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. गर्मी से बेहाल यात्री परेशान हैं. हालांकि, स्टेशन पर हाल ही में ठंडे पानी के लिए घड़े रखे गये हैं. सफाई की कमी है.
रेलवे स्टेशन पर नहीं सुधर रही व्यवस्था
नवादा : रेलवे स्टेशन की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. जिला मुख्यालय होने के नाते यहां से अधिक संख्या में यात्री सफर करते हैं. इससे आने-जानेवाले सभी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां प्रशासन से लेकर रेलवे अधिकारी तक सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. गर्मी से बेहाल यात्री परेशान […]

कर्मचारियों की कमी है. स्टेशन पर अनधिकृत दुकानें ज्यादा हैं.
ज्यादातर गंदगी उन्हीं दुकानदारों के माध्यम से होती है. रेलवे के माध्यम से परिसर को स्वच्छ रखने की अपील भी की जाती है. आम यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. रेलवे कर्मचारियों के साथ निरंतर बैठक भी कर रहे हैं.
आईडी चौधरी,स्टेशन मास्टर
टिकट लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है. टिकट काउंटर पर कर्मचारी उपस्थिति नहीं रहते हैं. एक ही काउंटर खुलता है.
रशीद, दैनिक यात्री
जसीडीह जंक्शन जाना है. परंतु, टिकट देनेवाला कोई नहीं है. स्टेशन गंदा रहता है. पंखे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है.
अरमान, यात्री
इस रूट में ट्रेन की कमी है. यहां से किसी भी ओर जाने के लिए आनेवाली ट्रेनों में भीड़ रहती है. ट्रेन बढ़नी चाहिए.
बिट्टू कुमार,यात्री