बेहतर करनेवाली तीन महिलाएं पुरस्कृत

नवादा कोर्ट : गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार सेवा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तीन महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार का वितरण प्राधिकार के सचिव अनिंदिता सिंह ने किया. खेलकूद में उत्कृष्ट योगदान के लिए बबली […]

नवादा कोर्ट : गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार सेवा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तीन महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार का वितरण प्राधिकार के सचिव अनिंदिता सिंह ने किया. खेलकूद में उत्कृष्ट योगदान के लिए बबली कुमारी, समाजसेवा में रेणु साहू व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करनेवाली निर्मला कुमारी को पुरस्कृत किया गया. श्रीमती सिंह ने कहा कि एक समय था, जब महिलाएं घर की दहलीज पार नहीं कर पाती थीं. आज अपनी काबिलियत की बदौलत समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाएं सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. कार्यक्रम में कुणाल कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, संजय मिश्रा आदि थे.लोगों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >