बैंक से पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या का प्रयास

खाता व आधार में अलग-अलग नाम होने से आयी दिक्कत नारदीगंज : भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक महिला अपने बेटे के साथ बैंक परिसर में केरोसिन तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी़ एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने बैंक […]

खाता व आधार में अलग-अलग नाम होने से आयी दिक्कत

नारदीगंज : भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक महिला अपने बेटे के साथ बैंक परिसर में केरोसिन तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी़ एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने बैंक पहुंच कर आत्महत्या कर रही मां बेटे को पकड़ कर मामला शांत कराया.घटना गुरुवार की दोपहर में घटी. फाजिलपुर निवासी स्व जुंगी सिaह की पत्नी मंती देवी का खाता नारदीगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र में है.
उसका आधार कार्ड जयमंती देवी के नाम से है. बैंक मे खाता मंती देवी के नाम से खुला हुआ है. नाम मे विसंगति होने के कारण राशि नहीं दी जा रही थी़ इसी को लेकर गुरुवार को मंती अपने बेटे को लेकर बैंककर्मी पर राशि देने के लिए दबाब बना रही थी. इघर बैंक कर्मी का कहना था कि अपने नाम को सुधार कर लें, तभी राशि दी जायेगी़ इसी से नाराज होकर वह केरोसिन लेकर बैंक पहुंच गयी़ शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि बैंक खाता व आधार कार्ड में उसके नाम मे विसंगतियां हैं. नाम सुधार कर लायेंगे, तो राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >