पुरस्कार पाकर निखरी प्रतिभा

संस्थानों के निदेशकों ने खुल कर की बात नवादा नगर : प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह अपने-आप में एक गौरवशाली क्षण का साक्षी है. अपनी प्रतिभा के बल पर स्कूलों और कॉलेजों में टॉप करनेवाले विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर करने की सीख देने के साथ ही यह उनके मनोबल को ऊंचा करने […]

संस्थानों के निदेशकों ने खुल कर की बात
नवादा नगर : प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह अपने-आप में एक गौरवशाली क्षण का साक्षी है. अपनी प्रतिभा के बल पर स्कूलों और कॉलेजों में टॉप करनेवाले विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर करने की सीख देने के साथ ही यह उनके मनोबल को ऊंचा करने का काम करता है. प्रतिभा सम्मान-2017 में आए हुए विभिन्न संस्थानों के निदेशकों व प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के बारे में अपनी राय कुछ इस प्रकार रखी.
छात्रों का मनोबल हुआ ऊंचा
प्रभात खबर द्वारा जो यह कार्यक्रम किया जा रहा है, यह निश्चित ही एक शानदार आयोजन है. स्कूलों और कॉलेजों में बेहतर करनेवाले विद्यार्थियों को एक वृहद मंच पर सम्मानित करना उनके उत्साह और मनोबल दोनों को बढ़ाने का काम करता है. प्रभात खबर के इस आयोजन की जितनी सराहना की जाये कम है. बच्चे जिले में आयोजित कदाचारमुक्त परीक्षा के बावजूद इस आयोजन का गवाह बने हैं, यह इनकी मेहनत का नतीजा है. इसे बरकार रखने की जरूरत है.
डॉ अनुज कुमार, निदेशक, मॉडर्न इंगलिश स्कूल
बच्चों को मिली आगे आने की प्रेरणा
प्रोत्साहन के लिए प्रतिभा सम्मान से बढ़ कर कोई और कार्यक्रम नहीं हो सकता है. प्रभात खबर के इस प्रयास की जितनी सराहना की जाये कम है. ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में प्रतिभा सम्मान समारोह काफी सहायक सिद्ध होगा. नये विद्यार्थियों को इसमें आने से आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है.
नरेश प्रसाद, निदेशक, नरेश टीचिंग सेंटर
ग्रामीण परिवेश में कम संसाधन के बाद भी अपनी क्षमता के बलबूते अच्छा प्रदर्शन करनेवाले युवाओं को आगे बढ़ने में प्रभात खबर का यह कार्यक्रम काफी मदद करेगा. छात्र-छात्राओं को उनकी मेधा का इनाम यदि सार्वजनिक मंच पर मिलता है, वह और भी तेजी से आगे बढ़ने का संकल्प लेगा.
नीरज कुमार,निदेशक, मैक्सवेल पोगो किड्स प्ले स्कूल, हिसुआ
बेहतर पढ़ाई के माहौल बनाने के साथ आज प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने की दिशा दिखाने की जरूरत है. प्रभात खबर के द्वारा होनेवाले कार्यक्रम में न केवल आगे बढ़ने की सीख दी जाती है बल्कि बड़े मंच से सम्मान देकर बच्चों को प्रेरणा भी मिलती है. यह सराहनीय कदम है.
विनोद कुमार,शिक्षक,आरपीएस पब्लिक स्कूल
सम्मानित कर प्रतिभाओं का बढ़ाया मनोबल
स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही समय-समय पर प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम करते हैं. प्रभात खबर प्रोत्साहित करने के इस अभियान को और भी तेजी से आगे बढ़ने का काम करता है. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आये विद्यार्थियों को एक साथ सम्मानित कर प्रतिभाओं के मनोबल को बढ़ाने का काम किया गया है, जो निश्चित ही सार्थक परिणाम देगा.
शशिभूषण प्रसाद, निदेशक, दिल्ली पब्लिक स्कूल
प्रभात खबर ने सरकारी, प्राइवेट सभी संस्थानों के बच्चों को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने का जो कार्यक्रम किया है, वह निश्चित ही शिक्षा में समानता के अधिकार को दर्शानेवाला है. जिले के वरीय अधिकारी अपने अनुभवों को शेयर कर बच्चों के मनोबल बढ़ाते हैं.
सूर्यदेव कुमार सुधाकर, निदेशक, बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल, सिरदला
बिहार झारखंड के सभी जिलों में प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहयोग करने का यह कार्यक्रम अच्छा लगा. सम्मान विद्यार्थी के जीवन में आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी है. यदि इस समय सही दिशा दी जाये, तो लक्ष्य चुनने में सहायक होगा. बच्चों को सम्मानित कर प्रभात खबर ने बेहतर कदम उठाया है.
डॉ उर्मिला भगत, निदेशक जीवन दीप पब्लिक स्कूल
मैथ्स ओलिंपियाड के बच्चे हुए सम्मानित
प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में इस बार उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने मैथ ओलिंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है़ आरपीएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के करीब दर्जन भर बच्चों को जब मैथ ओलिंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किये जाने की घोषणा मंच से की गयी, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा़ यह पहला मौका था जब प्रभात खबर ने बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा कुछ हट कर सम्मानित करने का काम किया़
इस सम्मान समारोह में वैसे भी बच्चे उपस्थित हुए थे जिन्हें अगले साल मैट्रिक का या इंटर की परीक्षा देनी है. इस पहल से उन्हें प्रेरणा मिली. उत्सुकता वश ऐसे बच्चे पूछ रहे थे प्रभात खबर अगले साल भी सम्मान समारोह करेगा, तो हम और मेहनत कर बेहतर रिजल्ट लायेंगे़ एक तरह से प्रभात खबर के इस प्रतिभा सम्मान का आयोजन ने बच्चों को बेहतर पढ़ाई के प्रति प्रेरणा देने का भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >