शिक्षा व स्वास्थ्य में बड़े बदलाव की जरूरत
राज्य के विकास के लिए सुरक्षा जरूरी
नवादा : शुक्रवार को राज्य की राजग गठबंधन की सरकार ने फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही नयी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. हालांकि सरकार के काम-काज को सहज बनाने को लिए मंत्रीमंडल के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. बावजूद नयी सरकार से लोगों को ढेरों उम्मीदें हैं.
खासकर, केंद्र व राज्य में समान गठबंधन की सरकार होने के फायदे लोगों की समझ में है. इसके मुताबिक राज्य की सरकार को फंडिंग के मामले में कभी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी.आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सकेगा. व्यापार बढ़ेगा, तो निश्चित तौर पर बिहार की विशेष पहचान बनेगी. राज्य के विकास के लिए आपरािधक गतिविधियों पर अंकुश लगाना जरूरी है.
