शिकायत के बाद भी अिधकारी नहीं दे रहे ध्यान
दिन भर व्यर्थ बहता रहता है पानी
अकबरपुर : पानी अनमोल है. ऐसा लगता है कि ये शब्द सिर्फ कहने को, या फिर प्रशासनिक फाइलों में बंद हो गये हैं. कहीं लापरवाही, तो कहीं जागरूकता के अभाव में पानी की बरबादी हो रही है़ माखर में कई जगहों पर दिन-रात पानी बरबाद हो रहा है़
लेकिन, इसे रोकने को लेकर नलकूप कर्मचारियों के साथ अफसर भी अनदेखी कर रहे हैं. कई नलकूपों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है़ इस वजह से माखर के कई इलाकों में पानी का संकट है़ बता दें कि माखर में जब नलकूपों के हालत देखे गये, तो रोड पर नलकूप के पाइप से लगा तार मोटी धार से पानी बह रहा था़ लोगों की मानें, इस बारे में विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी है, लेकिन इस ओर सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये़
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
पानी सप्लाइ के लिए माखर गांव का चयन किया गया था और विभाग के द्वारा प्लांट भी लगाया गया, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से नलकूप से पानी की बरबादी हो रही है़
सहीमा खातून, मुखिया, माखर
पानी के लिए पूरे गांव के लोगों ने आवेदन दिया था. नल का जल हर सभी घरों तक पहुंचाने की बात कही गयी थी़ हालत यह है कि आधे गांव में पानी का पाइप बिछा कर छोड़ दिया गया है.
मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य, माखर
क्या कहते हैं पदाधिकारी
ठेकेदार के द्वारा माखर में पानी सप्लाइ योजना हैंडओवर नहीं किया गया है़ हैंडओवर होते ही जांच की जायेगी़
अनिल कुमार मंडल, कनीय अभियंता, रजौली
