देशी शराब के साथ दो भाई धराये

नरहट. रविवार की देर शाम नरहट थानाध्यक्ष ने ओलीपुर-कोनीबर रोड में पतरौल गांव के समीप दो लोगों को सात लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार ओलीपुर निवासी पंकज कुमार रविदास के साथ उसका फुफेरा भाई वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनारपट्टी निवासी रंजीत रविदास थैले में शराब लेकर ओलीपुर आ रहे […]

नरहट. रविवार की देर शाम नरहट थानाध्यक्ष ने ओलीपुर-कोनीबर रोड में पतरौल गांव के समीप दो लोगों को सात लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार ओलीपुर निवासी पंकज कुमार रविदास के साथ उसका फुफेरा भाई वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनारपट्टी निवासी रंजीत रविदास थैले में शराब लेकर ओलीपुर आ रहे थे. उसी दौरान दोनों को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंकज व रंजीत को जेल भेज दिया गया है.उन्होंने बताया कि शराब बनाने व पीनेवालों पर पुलिस की नजर है. किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >