सड़क चौड़ीकरण के लिए मंत्री को ज्ञापन

नवादा नगर : नवादा से झारखंड की सीमा को जोड़ते हुए बख्तियारपुर होते हुए आगे तक जानेवाली एनएच 31 सड़क को फोरलेन में बदलते हुए इसके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने की मांग केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने की है. मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय में आवेदन देते हुए विधायक […]

नवादा नगर : नवादा से झारखंड की सीमा को जोड़ते हुए बख्तियारपुर होते हुए आगे तक जानेवाली एनएच 31 सड़क को फोरलेन में बदलते हुए इसके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने की मांग केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने की है. मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय में आवेदन देते हुए विधायक ने कहा है कि जिले से होकर गुजरनेवाला एनएच 31 बिहार-झारखंड को जोड़नेवाली मुख्य सड़क है. यह बदहाल चुकी है.
लोगों को इस पर चलने में दिक्कत हो रही है. चिकित्सा सुविधा के लिए भी जिले के लोगों के लिए पीएमसीएच या अन्य बड़े अस्पतालों तक जाने के लिए यही रास्ता काम आता है. सड़क बदहाल होने से इस पर वाहनचालकों को मुश्किलें होती हैं. उन्होंने रजौली-नवादा के बीच ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी मांग की.इससे क्षेत्र के मरीजों को इससे मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >