सीसीटीवी के घेरे में शोभनाथ मंदिर

12 कैमरों की मदद से सुरक्षा पर रहेगी नजर सावन में अधिक भीड़ होने के कारण उठाया गया कदम नवादा : नगर शोभनाथ मंदिर को सीसीटीवी के सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर में 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. शोभनाथ मंदिर में लगन के दिनों […]

12 कैमरों की मदद से सुरक्षा पर रहेगी नजर
सावन में अधिक भीड़ होने के कारण उठाया गया कदम
नवादा : नगर शोभनाथ मंदिर को सीसीटीवी के सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर में 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. शोभनाथ मंदिर में लगन के दिनों तथा सावन जैसे पवित्र महीने में लोगों की भीड़ उमड़ती है. प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही बड़ा सा तालाब मंदिर की सुंदरता पर चार चांद लगाता है. जिला प्रशासन के निर्देश पर शोभनाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े पुजारियों के द्वारा मंदिर में विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाये गये हैं.
पिछले दिनों कई बार कुछ अप्रिय घटना भी मंदिर के बाहर हुईं थीं. सीसीटीवी कैमरे से मंदिर को कवर लिये जाने के बाद अप्रिय घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी. मंदिर का गर्भगृह, तालाब, कुआं, आंगन, विवाह मंडप मार्ग आदि स्थानों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है. पुजारी श्रीपांडेय ने बताया कि सदर एसडीओ राजेश कुमार के द्वारा सुरक्षा को लेकर मंदिर में कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था. इसी को लेकर यह कार्य किया गया है.
अन्य छूटे हुए स्थानों को भी कैमरे से कवर किया जायेगा. मंदिर प्रबंधन से जुड़े मनोज पांडेय, सोनू पांडेय, प्रकाश पांडेय, चंदन पांडेय आदि ने कहा कि कैमरे से भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा होगी. छेड़खानी व अन्य प्रकार की गलत गतिविधियों को रोका जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >