Bihar News: भागलपुर के दारोगा की नालंदा में मौत, संदिग्ध स्थिति में कमरे में मिली लाश

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार की सुबह मौत हो गई. उनकी उम्र 52 वर्ष बताई जा रही है. मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार की सुबह मौत हो गई. उनकी उम्र 52 वर्ष बताई जा रही है. मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान भागलपुर के खुटहा गांव निवासी मदन प्रसाद के बेटे नित्यानंद मंडल के रूप में हुई है. वह पिछले 2 साल से चिकसौरा थाना में कार्यरत थे.

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

बता दें कि चिकसौरा थाना अध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद नित्यानंद मंडल रात को अपने बैरक में सोने चले गए थे. सुबह जब उनके साथ काम करने वाला कर्मी नींद से जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: भीषण ठंड से दिमाग की नस हो रही ब्लॉक, पटना में अब तक ब्रेन स्ट्रोक के इतने मरीज जा चुके अस्पताल

सब इंस्पेक्टर शुगर से थे ग्रसित

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से नित्यानंद मंडल शुगर से ग्रसित थे. शुगर के पहले उनको पैरालाइसिस अटैक भी आया था. आशंका जाहिर की जा रही है कि शुगर बढ़ जाने के कारण उनकी मौत हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. पुलिस लाइन में सलामी के बाद पार्थिव शरीर को भागलपुर भेज दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >