नालंदा के बिंद में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी रेड, पुलिस पहुंचते ही जेसीबी छोड़ भागे चालक

Nalanda News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम बगुलवा टाल इलाके में छापेमारी कर दो जेसीबी मशीन जब्त की हैं. कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गए. इस छापेमारी के बाद अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Nalanda News : (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम बगुलवा टाल इलाके में छापेमारी कर दो जेसीबी मशीन जब्त की हैं. कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गए. इस छापेमारी के बाद अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

खनन विभाग को लंबे समय से बगुलवा टाल इलाके में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान राइन के नेतृत्व में बिंद थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया.

गहरी खुदाई देख अधिकारी भी चौंके

टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां दो जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. जांच के दौरान खनन स्थल की गहराई करीब 10 फीट पाई गई. अधिकारियों के अनुसार यह स्पष्ट संकेत है कि इलाके में लंबे समय से अवैध उत्खनन किया जा रहा था.

पुलिस को देखते ही चालक फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस और खनन विभाग की गाड़ियों को देखते ही दोनों जेसीबी चालक मशीन छोड़कर भाग निकले. बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर भी मौके से फरार हो गया. काफी खोजबीन के बावजूद चालकों की पहचान नहीं हो सकी.

नहीं दिखा सके कोई वैध कागजात

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी के पास वैध खनन परमिट या परिवहन चालान नहीं मिला. अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई और बिक्री कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा था.

जेसीबी जब्त, एफआईआर की तैयारी

खनन विभाग ने दोनों जब्त जेसीबी मशीनों को बिंद थाना लाकर जब्ती सूची तैयार की है. अज्ञात वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

खनन विभाग ने साफ कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read :नवादा में भीषण गर्मी में सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >