Nalanda News: संपत्ति के लालच में ‘कलयुगी’ बेटे ने की पिता की हत्या, घर बुलाकर मारी गोली

Nalanda News: नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तुफानगंज गांव में बेटे ने पिता को घर से बाहर बुला करगोली मारकर हत्या कर दी.

Nalanda News,सुनील : नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के तुफानगंज गांव में बुधवार को एक कलयुगी पुत्र ने संपत्ति विवाद में अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान धर्म सिंह पासवान के 55 वर्षीय पुत्र बच्चू पासवान के रूप में की गई है.

क्या है पूरा मामला

मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बताया कि सौतेला बेटा पवन कुमार संपति को लेकर अक्सर पिता से झगड़ा करते रहता था. बुधवार को वह अचानक घर आया और पिता को बुलाकर बाहर ले गया. घर से बाहर जाते ही पवन ने पिता पर गोली चला दी.
गोली बच्चू पासवान के पेट में जा लगी. गोली लगते ही पिता बच्चु पासवान जमीन पर गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर परिजन तथा पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दोड़े. तव तक पवन कुमार भाग चुका था.

पवन के सौतेली मां ने बताया कि पवन काफी समय से परिवार से अलग रहता था. उसे रहने के लिए अलग घर और जमीन भी खरीदकर दी गई थी, लेकिन वह और संपत्ति की मांग को लेकर अक्सर विवाद करता था. इसी रंजिश में उसने अपने पिता की जान ले ली.

पहली पत्नी के बेटा था पवन

बच्चू पासवान के तीन बेटे हैं, जिनमें से पवन पहली पत्नी का बेटा है. वह करीब 8 साल से खुशुरुपुर थानाक्षेत्र के नेटार गांव में अलग रह रहा है. घटना के बाद घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चू पासवान को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल और भागन विगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए FSLकी टीम को भी बुलाया गया है. डीएसपी ने बताया कि आज सूचना मिली कि तूफानगंज गांव में फायरिंग हुई है. जांच में पता चला कि बच्चू पासवान को उनके पुत्र पवन पासवान ने गोली मारी है आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >