पहली बार बिहार के इन दो फेमस जगहों के बीच दौड़ेगी ट्रेन, बिछेगी नई रेल लाइन, 151 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

Rail Line In Bihar: बिहार में कई रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इनमें से नवादा और पावापुरी के बीच पहली बार ट्रेन दौड़ेगी. इसके लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए लगभग 151 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

Rail Line In Bihar: बिहार में नवादा और पावापुरी के बीच पहली बार ट्रेन की सुविधा लोगों को मिलने वाली है. नवादा-पावापुरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट है कि जमीन अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है. यह परमिशन मिलने के बाद नालंदा जिले में जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है.

कितना लंबा बिछाया जाएगा ट्रैक?

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को लेकर लगभग 25.10 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा. नालंदा जिले में गिरियक अंचल के 8 और बिहारशरीफ अंचल के एक गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. नवादा-पावापुरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन गिरियक का नसीरपुर, जलालपुर, सतौवा, मरकटा, प्यारेपुर, इसुआ, दशरथपुर और पुरी मौजा में जमीन अधिग्रहण होगा जबकि बिहारशरीफ अंचल के पावा मौजा की जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

नालंदा-नवादा में कितनी जमीन होगी अधिग्रहित?

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा इस परियोजना का प्रभाव पुरी गांव पर पड़ेगा. यहां लगभग 44.12 एकड़ की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट में टोटल जमीन अधिग्रहण की बात करें तो, 151 एकड़ की जमीन पर अधिग्रहण होगा. इसमें से लगभग 142.58 एकड़ जमीन नालंदा जिले में जबकि बाकी की बची जमीन नवादा जिले में अधिग्रहित की जाएगी. किसानों से उनकी जमीन को लेकर 30 दिनों के अंदर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कहा गया है.

पहली बार रेल लाइन बिछने से फायदे

नवादा-पावापुरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना से लोगों को फायदा मिल सकेगा. जमीन अधिग्रहण की प्रकिया पूरी होने के बाद रेलवे निर्माण एजेंसी ट्रैक बिछाना शुरू करेगी. इससे नालंदा और नवादा के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही माल ढुलाई में भी लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

खास बात यह है कि दोनों एक टूरिस्ट प्लेस है. नालंदा और नवादा में जैन तीर्थ देश-विदेश से पहुंचते हैं. इसके अलावा बिहार से भी काफी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में उनका पहुंचना आसान होगा. साथ ही आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे.

Also Read: बिहार के श्रमिकों को किया जाएगा ट्रेंड, रात में कारखाने में सोने पर होगी मनाही, आपदा सेल का होगा गठन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >