Bihar News: फांसी के फंदे से लटका मिला कांस्टेबल की पत्नी का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Bihar News: नालंदा जिले में 23 साल की विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है. युवती का शव फंदे से लटका मिला है. युवती के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Bihar News: नालंदा जिले में 23 साल की विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई है. युवती का शव फंदे से लटका मिला है. यह घटना गुरुवार देर रात की है. सुबह परिजनों को सूचना मिली तो शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. मृतका की पहचान आराधना कुमारी के रूप में की गई है. विवाहिता के पिता और चाचा का कहना है कि ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करते थे. इसलिए वो आत्महत्या कर ली है.

दहेज में बुलेट नहीं देने पर ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

पिता ने आरोप लगाया है कि 2019 में बेटी की शादी हुई थी. अब तक उसे बच्चा नहीं हुआ था. उसकी सास अक्सर कहती थी कि बच्चा नहीं हुआ तो मारकर हटा देंगे. दहेज में भी बुलेट और पांच लाख रुपए की हमेशा डिमांड करते थे. यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगनी गांव की बताई जा रही है. फिलहाल पति और देवर से पुलिस पूछताछ कर रही है. पति ओम प्रकाश दिवाकर बिहार पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत है.

Also Read: एक साल के अंदर शुरू होगा सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज, होटल और जिला कोर्ट पर भी उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

पति और देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतका के चाचा राजकिशोर पासवान ने बताया कि शादी के बाद से ही आराधना को बच्चा न होने और दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे इसलिए वो फांसी लगा ली. आराधना के पति ओम प्रकाश दिवाकर, सास शशिकला देवी, ससुर रामलगल पासवान, देवर अभय कुमार उर्फ चंदन, और अन्य रिश्तेदारों-शैलेन्द्र पासवान और मिठू पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >