Bihar News: स्कूल के लिए घर से निकले तीन छात्र अचानक हुए लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Bihar News: बिहारशरीफ के एक गांव में तीन छात्र अचानक गायब हो गए. छात्र स्कूल के लिए घर से निकले थे. पुलिस ने गली मोहल्ले की सीसीटीवी को खंगाला है. तीनों बच्चे घर से पैसे लेकर भी निकले हैं.

Bihar News: नालंदा के बिहारशरीफ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल जाने के लिये घर से निकले तीन छात्र अचानक लापता हो गए. तीनों 13 जनवरी की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की. लंबी खोजबीन के बाद जब वे नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. बता दें, पुरा मामला जिले के दीपानगर थाना क्षेत्र के मघरा सराय मोहल्ले का है. लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के बेटे यशराज, हरवन गुप्ता के बेटे वरुण कुमार और शम्भू रजक के बेटे साहिल कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, गायब हुए तीनों छात्रों में सातवीं,  पांचवीं और नौवीं के छात्र शामिल हैं. 

गली से निकलते दिख रहे हैं बच्चे 

परिजन की तरफ से मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है. सड़क और गलियों मे लगे सीसीटीवी मे बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं. फुटेज में देखा जा सकता है कि तीनों बच्चे एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकलते दिख रहे हैं. फिर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर आपस मे बातचीत करते हैं. उसके बाद उसपर सवार हो कर एनएच-20 की ओर निकल जाते हैं. 

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

मामले को लेकर दीपानगर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि हो सकता है परिजनों की डांट फटकार से बच्चे घर से निकल गये हों. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर तलाशी जारी है. यशराज की मां पार्वती कुमारी ने बताया की बेटा स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा तो चिंता हुई. आस पड़ोस मे खोजबीन की गयी. तब पता चला कि मोहल्ले के ही दो और बच्चे लापता हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

नकद लेकर निकले थे बच्चे

लापता बच्चों के दोस्त ने बताया कि तीनों घर से कैश लेकर निकले थे. यशराज अपनी बहन के मनी बैंक से करीब 25 हजार रुपए लेकर निकला है, वहीं साहिल और वरुण 700 और दो हजार रुपए लेकर घर से निकले हैं. राजकीय मध्य विद्यालय, साठोपुर, के वरीय शिक्षक शिवबालक चौहान ने बताया कि यशराज अपने घर पर एक चिठ्ठी छोड़ गया था, जिसपर उसने लिखा था कि उसके पिता उसे बहुत पीटते हैं, इसीलिए वह घर से जा रहा है. हालांकि, परिजन इस बात से इंकार कर रहें हैं.

ALSO READ: Crime News: पुलिस ने छापेमारी कर 4 ट्रक अवैध लॉटरी किया जब्त, हिरासत में लिए गए 5 लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >