Bihar News: नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News: नालंदा में बिहार पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 80 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद नालंदा में बदमाशों के बीच हड़कंप मच गया है. अलग-अलग मामलों में यह गिरफ्तारी हुई है. कार्रवाई की जानकारी खुद एसपी ने दी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के नालंदा में गुरुवार की रात पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान के तहत पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी भारत सोनी ने इस कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है. पुलिस की तरफ से इस तरह की कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है. एसपी के आदेश पर पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है और अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज रही है. खास बात यह है कि जिले के एसपी भारत सोनी खुद इस अभियान का नेतृत्व करते हैं. 

अवैध शराब कारोबार में 38 गिरफ्तार

जिला पुलिस की इस विशेष अभियान में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां अवैध शराब कारोबार से जुड़ी हुई हैं, जिसमें 38 लोगों को पकड़ा गया है. साथ ही 4.250 लीटर देशी शराब और 5.810 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है. पुलिस ने 14 लोगों को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है, वहीं 62 वारंटों का निष्पादन भी किया गया है. हत्या के प्रयास के मामले में 6 लोगों को पकड़ा गया है और 81 वाहनों से 92,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है.

सारे थाना पुलिस पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने सारे थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कैशर इक्बाल, मो० कासीम, मो० हमाद अहसन, मो० एहसान आलम, मो० नईअर इकबाल, मो० मोजीम आलम, सत्रुधन कुमार, बिरमणी कुमार, सोनु कुमार, लाला कुमार, सुरज कुमार, करण कुमार और पहलाद कुमार शामिल हैं, ये सभी सारे थानाक्षेत्र के जाना गांव के रहने वाले हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विशेष अभियान को लेकर एसपी ने क्या कहा?

एसपी भारत सोनी ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निर्देश दिए जाते हैं. गंभीर मामलों में फरार बदमाशों को जल्दी पकड़ा जाए ताकि आम जनता में भय का माहौल न बने और समय रहते अपराधों का खुलासा किया जा सके. इस विशेष अभियान के तहत 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनके खिलाफ विभिन्न प्रकार के मामलों में गिरफ्तारी की गई.

ALSO READ: Bihar Politics: मोकामा गोलीकांड पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जमकर घेरा, बोले- “ये लोग सरकार के संरक्षण में हैं”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >