नालंदा कांड पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे लोगों का हाथ काट देना चाहिए

Nalanda Case: नालंदा छेड़खानी कांड को लेकर पप्पू यादव का गुस्सा फूट पड़ा है. पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद ने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों का हाथ काट देना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Nalanda Case: बिहार के नूरसराय थाना क्षेत्र के ढीबरापर गांव में महिला के साथ हुई शर्मनाक छेड़खानी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना के बाद अब सियासत भी गरमा गई है और सामाजिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव खुद नालंदा पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताया.

कड़े शब्दों में फूटा गुस्सा

पप्पू यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कोई कौन होता है किसी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हाथ डालने वाला? ऐसे हाथ काट लिए जाने चाहिए. मेरा बस चले तो मैं हर उस हाथ को काट दूं जो ऐसी हरकत करता है.’ उन्होंने आगे कहा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की हरकत समाज के लिए कलंक है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

समाज की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

सांसद ने कहा, आप वैश्या को भी नहीं छेड़ सकते. अगर किसी महिला से गलती भी हो, तो समाज के बुजुर्ग बैठकर बात करें, पंचायत करें. लेकिन इस तरह की हरकत करने का किसी को अधिकार नहीं है. उन्होंने समाज के मूकदर्शक बने रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से उन्हें नफरत है जो गलत होते हुए भी चुप रहते हैं.

बिहार की छवि पर असर, मणिपुर का भी किया जिक्र

पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ नालंदा, बल्कि पूरे बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं. उन्होंने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ना बेहद खतरनाक संकेत है.

परिवार को मदद और न्याय का भरोसा

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें ढांढस बंधाया और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को हर स्तर पर उठाया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश होगी. साथ ही परिवार से गांव में रहकर ही रोजगार करने और हिम्मत बनाए रखने की अपील की.

स्पीडी ट्रायल की मांग

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए. उनका कहना है कि अगर ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई नहीं होती, तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. सांसद ने यह भी कहा कि आजकल अपराधी अपनी घिनौनी हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. यह कानून-व्यवस्था की विफलता के साथ-साथ समाज की संवेदनहीनता को भी दर्शाता है.

समाज से अपील

अंत में पप्पू यादव ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे मामलों में चुप न रहें, बल्कि पीड़ितों के साथ खड़े हों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करें. उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

Also Read: 1 करोड़ के इनामी माओवादी का हुआ निधन, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में 200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >