Bihar News: नालंदा में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाया शव, बेटा बोला- नाली से बह रहा था खून

Bihar News: बिहार के नालंदा में घर के अंदर पति-पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया गया है. सिर और हाथ का कुछ हिस्सा जलने से बचा है, बाकी बॉडी जल चुकी है. यह मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव का बताया जा रहा है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में घर के अंदर पति-पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया गया है. सिर और हाथ का कुछ हिस्सा जलने से बचा है, बाकी बॉडी जल चुकी है. यह मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव का बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान दोगी गांव निवासी 54 वर्षीय विजय प्रसाद और उनकी 50 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में की गई है.

घटना के बारे में मृतक के बेटे विपिन कुमार ने कहा कि वह अपने घर से सोमवार की सुबह पैदल दूसरे मकान में पहुंचा, जहां माता-पिता रहते थे. वहां दरवाजा खुला हुआ था और नाली से खून बह रहा था. जैसे ही घर के अंदर गया तो देखा कि मम्मी-पापा जल रहे थे. उसके बाद सभी भाइयों को फोन कर बुलाया.

ग्रामीणों ने क्या बताया?

ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यह शोर हुआ कि विजय महतो की मौत हो गई. जब हमलोगों ने उनके घर पहुंचा तो देखा कि दोनों पति-पत्नी आग में जल रहे हैं. आसपास के कमरों में किसी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है. यहां यह भी देखा गया है कि दंपती के ऊपर बिजली का तार गिरा हुआ है.

Also Read: कुख्यात अपराधी शंकर को पटना STF ने दबोचा, पार्षद की हत्या समेत कई मामलों का है आरोपी

हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, जहां शव जल रहा था उस कमरे में खून के छीटें फैले हुए हैं. जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने पहले हत्या की और शव को जलाकर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है. घर के दो गेट हैं जिसमें से एक गेट अंदर से बंद था जबकि दूसरा खुला हुआ था.

कमरे को किया गया सील

घटनास्थल पर पहुंची छबीलापुर थाना पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया है. वहीं इस मामलें में छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >