Bihar News: नालंदा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बारात गए युवक को लगी गोली, मौत

Bihar News: बिहार के नालंदा जिला में शादी समारोह के दौरान बुधवार की देर रात हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई है. यह मामला सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव का बताया जा रहा है.

Bihar News: बिहार के नालंदा जिला में शादी समारोह के दौरान बुधवार की देर रात हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई है. यह मामला सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहोग गांव निवासी रामशरण यादव के 27 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी कुमार के रूप में हुई है. वह अपने गांव से बारात में शामिल होने के लिए नेरूत गांव गया हुआ था.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर त्रिलोकी कुमार को गोली मारी गई है. वहीं, दूसरी तरफ परिवार वालों का यह भी कहना है कि त्रिलोकी का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उनलोगों को गुरूवार की सुबह 3 बजे सूचना प्राप्त हुई की त्रिलोकी की मौत गोली लगने से हो गई है.

बारात गया था युवक

परिजनों ने बताया कि बिन्द के बरहोग गांव से ज्वाला प्रसाद के बेटे शंकर की बारात नेरुत गांव के लिए निकली. जैसे ही बारात नेरुत गांव पहुंची बारातियों का स्वागत जोरों शोरों से किया गया. जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. इस दौरान एक गोली त्रिलोकी के सीने में आ लगी. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक शेखपुरा जिला में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था.

Also Read: पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि भूषण गिरफ्तार, EOU ने उसके 5 सहयोगी और रिश्तेदारों को भी उठाया

पुलिस ने क्या कहा?

थाना अध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. वर पक्ष की ओर से ही हर्ष फायरिंग की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >