अपहृत नाबालिग को किया बरामद

बिहारशरीफ : पुलिस ने अपहृत एक नाबालिग लड़की को शनिवार को बरामद कर लिया.लड़की की बरामदगी शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार से की गयी. सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने बताया कि पिछले माह लड़की की मां द्वारा पुत्री के अपहरण कर लिये जाने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस […]

बिहारशरीफ : पुलिस ने अपहृत एक नाबालिग लड़की को शनिवार को बरामद कर लिया.लड़की की बरामदगी शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार से की गयी.

सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने बताया कि पिछले माह लड़की की मां द्वारा पुत्री के अपहरण कर लिये जाने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में एक युवक को नामजद बनाया गया था. थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >