दो दिन में मामला निपटाएं और अावेदक को बताएं

बिहारशरीफ : गुरुवार को रहुई के मई फरीदा पंचायत के मध्य विद्यालय कथौली में ग्राम विकास शिविर लगाया गया. शिविर में सैंकड़ों मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. कुछ मामलों को 2 दिनों के अंदर निष्पादित कर संबंधित आवेदक को सूचित करने को कहा गया.शिविर में बिजली बिल के कई मामलों का निपटारा किया […]

बिहारशरीफ : गुरुवार को रहुई के मई फरीदा पंचायत के मध्य विद्यालय कथौली में ग्राम विकास शिविर लगाया गया. शिविर में सैंकड़ों मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. कुछ मामलों को 2 दिनों के अंदर निष्पादित कर संबंधित आवेदक को सूचित करने को कहा गया.शिविर में बिजली बिल के कई मामलों का निपटारा किया गया

तथा राजस्व भू लगान एवं म्यूटेशन के भी कई मामले ऑन स्पॉट निष्पादित किए गये.डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने लोगों की को सुना एवं उसको निष्पादित किया. लोगों ने बाढ़ से बचाव के कार्य के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया. जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग को पूरी तत्परता से बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये.रहुई के पतसिया में नदी पर दो पुल के निर्माण 2 जून से ही शुरू करने का निर्देश जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया.

नवनिर्मित हाइस्कूल के भवन में चालू हो पढ़ाइ: मई फरीदा के नवनिर्मित हाई स्कूल के भवन में पढ़ाई लिखाई चालू करने के लिए कई ग्रामीणों ने आग्रह किया. डीइओ को इस संबंध में विभाग से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराने को कहा गया. आवास से संबंधित आने वाले आवेदनों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई आवेदकों को प्रथम किस्त की राशि तो मिल गई है पर द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिल पायी है.
डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों को प्रथम किस्त की राशि मिल गई है तथा उन्होंने उस के निर्धारित मापदंड के अनुरुप आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. उन्हें तुरंत दूसरे किस्त की राशि भेजें.सोनसा पंचायत की समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2015 -16 में प्रथम किस्त की राशि 58 लाभुकों को दी गई है, पर द्वितीय किस्त की राशि अभी मात्र 9 लाभुकों को दिया गया है और इसमें से मात्र 5 ने निर्धारित मापदंड के अनुरुप घर का निर्माण किया है.
उत्तरनवा पंचायत की समीक्षा में पाया गया कि प्रथम किस्त की राशि तो 40 लाभुकों को मिली है. पर द्वितीय किस्त की राशि मात्र चार लाभुकों को दी गई है. और दो व्यक्ति ने ही अपने घर को निर्धारित मापदंड के अनुरुप बनाया है. सोनसा एवं उत्तरनवा पंचायत के आवास सहायक तथा पर्यवेक्षक के वेतन से दस फीसदी कटौती करते हुए शोकॉज किया गया. स्कूलों में मिलने वाले छात्रवृत्ति के भी कई मामले आये.समीक्षा में पाया गया कि स्कूलों में राशि तो भेज दी गयी है. बच्चों के खाते तक राशि बैंकों के द्वारा अंतरित नहीं की गई है. इसपवर लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि 3 दिनों के अंदर सभी लाभुक बच्चों के खातों में राशि भिजवाना सुनिश्चित करें.इस मौके पर उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, एसडीओ सुधीर कुमार ,अपर समाहर्ता मोहम्मद खबीर ,बी डी ओ एवम सी ओ रहुई समेत सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >