बेशवक गांव में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम इस्लामपुर : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेशवक गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. ग्रामीण दीनानाथ पांडेय ने बताया कि कृष्णा ठाकुर का 11 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपनी बहन के साथ तालाब में स्नान करने गया था. इस दौरान विकास कुमार पानी […]

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

इस्लामपुर : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेशवक गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. ग्रामीण दीनानाथ पांडेय ने बताया कि कृष्णा ठाकुर का 11 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपनी बहन के साथ तालाब में स्नान करने गया था. इस दौरान विकास कुमार पानी में डूबने लगा. शोर मचाये जाने पर ग्रामीणों के द्वारा बालक को पानी से निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >