बाइक के लिए महिला की हत्या

एकंगरसराय : दहेज लोभियों ने एक मोटरसाइकिल की खातिर एक नवविवाहिता को गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने सशस्त्र बल के साथ महम्मदपुर गांव पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है. इस संबंध में मृतका के पिता हिलसा थाने के […]

एकंगरसराय : दहेज लोभियों ने एक मोटरसाइकिल की खातिर एक नवविवाहिता को गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने सशस्त्र बल के साथ महम्मदपुर गांव पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है.
इस संबंध में मृतका के पिता हिलसा थाने के कौशिक नगर गांव निवासी संजू राय ने एकंगरसराय थाने में मृतका के पति, ससुर,सास,भैंसुर,ननद समेत कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मृतका शोभा कुमारी के पिता हिलसा थाने के कौशिक नगर गांव निवासी संजू राय ने बताया कि मैं अपनी पुत्री शोभा कुमारी की शादी 29 अप्रैल 2017 को एकंगरसराय थाना के महम्मदपुर गांव निवासी सीताराम प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार उर्फ छोटू के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था. शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में एक मोटरसाइकल को लेकर प्रताडि़त करने लगे. मोटरसाइकिल नहीं देने पर गुरूवार की रात्रि में ससुराल वालों ने मेरी पुत्री शोभा कुमारी की गला दबा कर हत्या कर दी. हस घटना के बाद अभियुक्तगण घर में ताला लगा कर फरार हो गये हैं. थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने अभियुक्त को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >