बिंद : बिंद सकसोहरा मार्ग पर मसाढ़ा के समीप एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार दो अध्यापिका घायल हो गयी है. घायल महिला अध्यापिका को क्षेत्रीय अस्पताल बिंद में भरती किया गया है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह शिक्षिका उषा कुमारी और सगुप्ता रजा रोज की तरह बिहारशरीफ से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहर जा रही थी. इतने में स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गयी. हालांकि कोई जान माल की नुकसान नहीं है. घटना होते जब आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी. तदोपरांत दोनों शिक्षिका को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया.
