लूटपाट व फायरिंग में छह आरोपित गिरफ्तार

बिहारशरीफ : शहर में लूटपाट, मारपीट व घर चर चढ़कर फायरिंग करने वाला छह आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार थाना इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि स्थानीय बनौलिया वार्ड 32 मोहल्ले में गत मंगलवार की देर शाम चुनावी रंजिश में जीते और हारे प्रत्याशियों के बीच मारपीट, पथराव, लूटपाट एवं फायरिंग […]

बिहारशरीफ : शहर में लूटपाट, मारपीट व घर चर चढ़कर फायरिंग करने वाला छह आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार थाना इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि स्थानीय बनौलिया वार्ड 32 मोहल्ले में गत मंगलवार की देर शाम चुनावी रंजिश में जीते और हारे प्रत्याशियों के बीच मारपीट, पथराव, लूटपाट एवं फायरिंग की घटना घटी थी.

वहीं घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की थी. उन्होंने मौके पर ही संबंधित थानाध्यक्ष को लोगों पर कार्रवाई व आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि एक पक्ष सके निर्वाचित वार्ड पार्षद अमीर खुसरो उर्फ पप्पु बनौलिया के भाई मिनाई ने एफआईआर में आरोप लगाया कि हारे प्रत्याशी दीपू अपने समर्थकों के साथ घर पर हमला बोल दिया. साथ ही घर में घूसकर मारपीट,
फायरिंग, तोड़फोड़ एवं नकद सहित ज्वेरात लूट लिया. इस संबंध में 12 नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के दीपू के परिवार अफसरी खातुन ने निर्वाचित वार्ड पार्षद पर आरोप लगाया हे कि वे अपने समर्थकों के सहयोग से घर पर हमला बोल दिया और मेरे गैरेज में आग लगा दिया. इतना नहीं हीं नहीं घर पर फायरिंग, लूटपाट एवं मारपीट की गई. इस संबंध में इधर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मंगलवार की रात बनौलिया मोहल्ला में घंटों रणक्षेत्र में तब्दील रहा तथा पड़ोसियों के बीच अफरा तफरी बनी रही. इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिद हुसैन, मो. ऐजाज, मो. शाहिद, विशाल, अहमद हुसैन एवं अजीना खातुन को गिरफ्तार किया है. शेष कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दूसरी पक्ष ने 23 नामजद एवं 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >