7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना. नगर निगम चुनाव के दौरान झड़प मौके पर दोनों ओर से रोड़ेबाजी मौके पर डीएम,एसपी सहित कई वरीय अधिकारी पहुंचे निवर्तमान वार्ड पार्षद पति सहित 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी बिहारशरीफ : रविवार को नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 38 मथुरिया मोहल्ले में दो प्रत्याशियों […]

घटना. नगर निगम चुनाव के दौरान झड़प

मौके पर दोनों ओर से रोड़ेबाजी
मौके पर डीएम,एसपी सहित कई वरीय अधिकारी पहुंचे
निवर्तमान वार्ड पार्षद पति सहित 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी
बिहारशरीफ : रविवार को नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 38 मथुरिया मोहल्ले में दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हिंसक झड़प के दौरान 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जम कर रोड़ेबाजी की गयी.मौके पर जुटी सर्मथकों की भीड़ हाथों में रड व हॉकी स्टीक के साथ एक दूसरे पर प्रहार कर रहे थे. भीड़ को तितर-बितर करने को लेकर पुलिस द्वारा लाठियां बरसायी गयी.
लाठीचार्ज में कई लोगों के आंशिक रूप से चोटिल होने की बात प्रकाश में आयी है. नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा है कि इस घटना में अब तक सात उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस इस मामले में और उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है. मौके से एक उपद्रवी की बाइक पुलिस ने जब्त की है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर नालंदा के जिलाधिकारी डाॅ
त्यागराजन,पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष,एसडीपीओ निशित प्रिया सहित कई थानों की पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे.शुरू में यह हिंसक झड़प वार्ड संख्या 38 के निवर्तमान वार्ड पार्षद पति पप्पू यादव व इसी वार्ड से चुनाव के लिए खड़ी उषा देवी के पति शिवशंकर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के बीच घटी. दोनों एक दूसरे पर वार्ड के बूथ संख्या 1,2,3,4 के मतदाताओं को प्रभावित करने व सभी बूथों को कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे. निवर्तमान वार्ड पार्षद पति पप्पू यादव ने बताया कि रविवार की सुबह वह बूथ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शिवशंकर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपने समर्थकों के बीच मथुरिया मुहल्ला के सती स्थान के पास पहुंच कर हमें पास की गली में खींच कर ले जाने लगे. जब हमारे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उनके व उनके समर्थकों द्वारा लोडे की रड से हमारे सर पर प्रहार किया गया.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे उनके बड़े भाई को भी उनके समर्थकों द्वारा लोडे की रड से उनके सिर पर प्रहार किया गया. इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. निवर्तमान वार्ड पार्षद पति ने बताया कि विरोधियों की मंशा वार्ड के सभी चारों बूथों को लूटने की थी. घायल ने बताया कि विरोधियों द्वारा इस कार्य के लिए बाहर से करीब 100 की संख्या में भाड़े पर अपराधियों के मंगाया गया था. इधर घटना की जानकारी देते हुए शिवशंकर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत वार्ड के निवर्तमान वार्ड पार्षद द्वारा अपने समर्थकों के सहयोग से हमारे उपर हमला कराया गया.श्री सिंह का आरोप था कि मौके पर रोड़ेबाजी व मारपीट की घटना में इनकी बड़ी भूमिका रही. नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इस मामले में निवर्तमान वार्ड पार्षद पति व प्रत्याशी उषा देवी के पति शिव शंकर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को जेल भेजा जायेगा. इस संबंध में लहेरी थानाध्यक्ष को विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है.सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.एसपी ने बताया है कि पुलिस सभी संभावनाओं पर नजर दौड़ाये हुए है. क्यूआरटी को एक्टिवेट किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >