चंडी : बीते गुरुवार को रूखाई स्थित पैक्स गोदाम से बरामद बड़ी मात्रा में शराब के मामले में चार अज्ञात लोगों समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
इसमें रूखाई गांव के अलावा दूसरे गांव के आरोपी भी शामिल है. रूखाई के जिन तीन चर्चित नाम धंधे से जुड़े सामने आये हैं. इनमें कुंदन सिंह, रामाकांत सिंह इनके पुत्र कपिश सिंह शामिल है. थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि ये लोग सिंडिकेट बना कर गैन कानूनी रूप से शराब के कारोबार से जुड़े थे. गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार को छापेमारी में 127 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया था, जिसकी कुल मात्रा 1109 लीटर पायी गयी है. इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम अनुसंधान में सामने आ सकते हैं.
प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का दावा है कि गोपनीय तरीके से धंधेबाजों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जायेगी और पूरे मामले का रहस्योद्घाटन करने में जल्द ही सफलता पा लेगी.
