बच्चे को ताड़ी पिलाने के आरोप में काट दिया पैर

बेन (नालंदा) : बेन स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरुशरणपुर गांव में बच्चे को ताड़ी पिलाने का आरोप लगा कर परिजनों ने कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति का पैर काट डाला. घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गांव निवासी हृदय मांझी का […]

बेन (नालंदा) : बेन स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरुशरणपुर गांव में बच्चे को ताड़ी पिलाने का आरोप लगा कर परिजनों ने कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति का पैर काट डाला. घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गांव निवासी हृदय मांझी का 12 वर्षीय नाती बुधवार को खेलने के दौरान बुंदेला मांझी के घर की तरफ चला गया था. बुंदेला मांझी के पुत्र पंकज मांझी ने उसे देखा, तो सोचा कि लड़का कहीं भाग न जाये,

इसलिए उसे पहुंचाने के लिए हृदय मांझी के घर चला गया. वहां पंकज को तीन चार लोगों ने पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे पंकज का एक पैर कट गया. घायल के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और बेन अस्पताल में भरती कराया गया. वहां से उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है. बेन के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई.

बच्चे को ताड़ी पिलाने…
मांझी के परिजनों ने पंकज पर अपने नाती को ताड़ी पिलाने का आरोप लगाया है. हृदय मांझी के परिवारवालों का कहना था कि उसके नाती को जान-बूझ कर बुलाया और ताड़ी पिला दिया. इसी बात को लेकर यह घटना हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >