आशंका. पटरी पर खड़े होकर करते हैं ट्रेन का इंतजार
बिहारशरीफ : सीट लूटने के लिए साधारण बोगी के यात्री अपनी जान भी जोखिम में डालने से परवाह नहीं करते हैं. यही कारण है कि आये दिन ट्रेन से कट कर मरने की घटना होती रहती है. यात्री प्लेटफॉर्म की जगह रेलवे पटरी के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं. खासकर ट्रेन श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में देखने को मिलता है. ट्रेन अभी खड़ी भी नहीं होती है,
तभी यात्री सीट सुरक्षित करने के उद्देश्य से जबरन भीड़ को चीरते हुए बोगी में सवार होने के लिए दौड़ पड़ते हैं. दिल्ली,कोलकाता, बनारस, पटना समेत बिहारशरीफ व पावापुरी स्टेशन पर देखने को मिलता है. हालांकि इस तरह का नजारा कुछ न कुछ सभी स्टेशनों, हॉल्ट पर दिखता है. कोई भी यात्री बाज नहीं आते हैं. बड़े आराम से हाथों व कंधों में लटका बैग लेकर ट्रेनों को पकड़ने के लिए प्लेटफाॅर्म से नीचे उतर कर रेल की पटरियों के किनारे खड़े हो जाते हैं. जैसे ही गाड़ी प्लेटफाॅर्म से नीचे उतरकर गाड़ी आने का इंतजार करने लगते हैं. धकेलते हुए ट्रेन में चढ़ने लगते हैं.
रेल पुलिस व आरपीएफ की इस हरकत को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठता है. स्टेशन पर मौजूद महेश्वर प्रसाद,रघुनंदन सिंह, लाल कुमार आदि ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा व रेल पटरी पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करने वाले को रोकने के लिए वर्तमान समय में कोई नहीं दिखता है. जबकि रेल पुलिस का कहना है कि यात्री कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होते, उल्टा पुलिसकर्मियों से उलझ जाते हैं .
