बिहार : नालंदा में प्रधान लिपिक 6000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना/नालंदा : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिला के रहुई अंचल कार्यालय में प्रभारी प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार दिनकर को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 6000 रुपये लेते हुए उनके कार्यालय से रंगे हाथ धर दबोचा. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी […]

पटना/नालंदा : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिला के रहुई अंचल कार्यालय में प्रभारी प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार दिनकर को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 6000 रुपये लेते हुए उनके कार्यालय से रंगे हाथ धर दबोचा.

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और रहुई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव निवासी भोला पासवान ने शिकायत दर्ज करायी थी कि दिनेश उनकी जमीन का मापी करने के लिए अमीन की प्रतिनियुक्ति करने के एवज में रिश्वत के तौर पर मांग रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने दिनेश को भोला से रिश्वत के तौर पर 6000 रुपये लेते हुए रहुई अंचल स्थित उनके कार्यालय से रंगे हाथ आज गिरफ्तार कर लिया.

बिहार : सहरसा में 50 कार्टून शराब के साथ दो वाहन जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >