जिला पार्षद से रंगदारी मांगी, प्राथमिकी

हरनौत : वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव निवासी एवं चंडी पूर्वी के जिला पार्षद निरंजन कुमार ने अपने घर पर चढ़ कर जान मारने, अगवा करने एवं रंगदारी मांगने को लेकर आधा दर्जन अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ वेना थाना में मामला दर्ज कराया है. जिला पार्षद निरंजन कुमार ने बताया कि वे […]

हरनौत : वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव निवासी एवं चंडी पूर्वी के जिला पार्षद निरंजन कुमार ने अपने घर पर चढ़ कर जान मारने, अगवा करने एवं रंगदारी मांगने को लेकर आधा दर्जन अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ वेना थाना में मामला दर्ज कराया है. जिला पार्षद निरंजन कुमार ने बताया कि वे किसी कार्य से क्षेत्र में गये हुए थे.

उनके 15 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार से अपराधियों ने स्कार्पियों गाड़ी की मांग की. जिसकी सूचना उसने अपने पिता को दी. पिता ने गाड़ी नहीं देने को कहा. जिस पर आधा दर्जन अपराधी लोग हथियार लहराने लगे और बड़ा नेता हो जाने को कहकर उठा लेने एवं नतीजा भुगतने को तैयार रहने को कहने लगे. जिप सदस्य के पूरे परिवार भयभीत है. वेना थाना को दूरभाष पर सूचना के बाद घटनास्थल पर अधिकारी पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये हैं.

जिसमें पूर्व कई कांड के अभियुक्त सिरनवां गांव के रामप्रीत चौहान के पुत्र गांधी चौहान के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >