नालंदा पुलिस ने शहर के सात जगहों पर बनायी चेकिंग प्वाइंट
बिहारशरीफ : शराब के कारोबारियों पर पहले सख्त प्रहार करने के बाद उनपर सख्त पहरा बैठा दिया गया है. लागु शराबबंदी कानून के बाद भी शराब मिलने की सूचना पर एसपी कुमार आशीष ने शहर के सात चेकिंग प्वाइंट बनाया है.
इन चेकिंग प्वाइंटों पर एक सब इंस्पेक्टर एवं एक एएसआइ रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा उठाये गये शराबबंदी के कदम को सौ फसीदी लागू करने के लिए नालंदा पुलिस दृढ़ संकल्पित है. इस कार्य में कोताही बरदाशत नहीं की जायेगी. जो भी पुलिसकर्मी इसमें लापरवाही बरतते हुए पाये जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
शराब की हो रही होम डिलिवरी :
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि शराब के कारोबारी ग्राहकों की मांग पर होम डिलिवरी कर रहे है अथवा अपना आदमियों से होम डिलिवरी कर रहे है. ऐसे शराब के कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी को दो पालियों में बांटा गया है. सभी पुलिस पदाधिकारियों का रोस्टर बनाया गया है. उन्होंने बताया कि सभी चेकिंग प्वाइंटो पर रात्रि 10 बजे से लेकर दो बजे तक एवं दो बजे रात्रि से सुुबह छह बजे तक इन पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. इन चेकिंग प्वाइंटों की पहली पाली की निगरानी का जिम्मा एसडीपीओ विजय कु मार एवं अजीत कुमार लाल को सौंपा गया है, जबकि दूसरी पाली की निगरानी व रिर्पोटिंग का जिम्मा एसडीपीओ ज्योति प्रकाश व कुं दन कुमार सिंह को सौंपा गया है.
इन जगहों पर बनाये गये चेकिंग प्वाइंट :
रेलवे क्रॉसिंग – इस प्वाइंट की जवाबदेही बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर डिप्टी सिंह व राजेश कुमार को दी गयी है . जिसमें एएसआइ उमेश यादव व एजाज अहमद शामिल होंगे.
महलपर चेकिंग प्वाइंट – इस चेकिंग प्वाइंट की जवाबदेही बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार व जितेंद्र कुमार को दी गयी है. जिसमें एएसआइ शंभू ओझा व मुंशी हेम्ब्रम शामिल होंगे.
मामू भगिना मोड़ चेकिंग प्वाइंट – इसकी जवाबदेही लेहरी थाना के सब इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह व गुलाब चंद्र प्रसाद को दी गयी है. इसमें एएसआइ जयशंकर झा एवं दिवान जाबिर शामिल होंगे.
देवीसराय मोड़ चेकिंग प्वाइंट – इस चेकिंग प्वाइंट की जवाबदेही दीपनगर थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश रजक व अनिल सिंह को दी गयी है. इसमें एएसआइ सत्येंद्र सिंह व सतीश झा शामिल होंगे.
गिरियक थाना के पास चेकिंग प्वाइंट – इसकी जवाबदेही गिरियक थाना के सब इंस्पेक्टर बैकुठ पांडेय व एएसआइ पंकज कुमार को दी गयी है. इसमें एएसआइ अमरेंद्र सिंह व रामरूप यादव शामिल होंगे.
17 नंबर क पास चेकिंग प्वाइंट – इस चेकिंग प्वाइंट की जिम्मेवारी सोहसराय थाना के सब इंस्पेक्टर बिगाऊ राम व मो. नसीम को दी गयी है. इसमें एएसआइ संजय सिंह व ब्रज किशोर शामिल होंगे.
पचासा मोड़ के पास चेकिंग प्वाइंट – इस चेकिंग प्वाइंट की जिम्मेवारी सोहसराय थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार रजक व राजेश्वर पंडित को दी गयी है. जिसमें एएसआइ जेरेड मिंज व जनार्दन राम शामिल होंगे .
