अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, रेफर

तीन आरोपित गिरफ्तार कोचिंग में बैठने को लेकर हुआ था विवाद बिहारशरीफ : बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बारदरी मोड़ के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी. गोली छात्र के बायें जांघ में लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये.अचानक गोली चलने […]

तीन आरोपित गिरफ्तार

कोचिंग में बैठने को लेकर हुआ था विवाद
बिहारशरीफ : बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बारदरी मोड़ के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी. गोली छात्र के बायें जांघ में लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये.अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल छात्र को पटना रेफर कर दिया. इस वारदात में घायल छात्र की पहचान शहर के बारदरी मुहल्ला निवासी मो.समीम के 19 वर्षीय पुत्र मो.दानिश के रूप में की गयी है.पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. नगर इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व दानिश का अपने एक मित्र से कोचिंग में बैठने को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह उक्त घटना को उसके मित्रों द्वारा अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मानपुर के गौरव कुमार,गौड़गढ़ निवासी गुरू भाई व मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है.नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.इस संबंध में पुलिस द्वारा घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली गयी है.पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.नगर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस हथियार की बरामदगी को लेकर प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >