राजगीर : राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को पटरी से उतर गया. जिसके कारण इस ट्रेन को एक घंटा विलंब से श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन लगाकर राजगीर से खुलवाया गया. बताया जाता है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन से आरी का पावर इंजन का सेटिंग कराया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे स्टेशन राजगीर के चार नंबर लाइन पर इंटरसिटी का इंजन का एक चक्का पटरी से उतर गया. इसके बाद रेलकर्मी इंजन के चक्का को पटरी से उठाने में जुट गये. काफी विलंब होने के कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन से इंटरसिटी एक्सप्रेस को खुलवाया गया.
इंटरसिटी एक्सप्रेस का चक्का पटरी से उतरा
राजगीर : राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को पटरी से उतर गया. जिसके कारण इस ट्रेन को एक घंटा विलंब से श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन लगाकर राजगीर से खुलवाया गया. बताया जाता है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन से आरी का पावर इंजन का सेटिंग कराया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे स्टेशन राजगीर […]
