ग्रामीण व पुलिस ने बचायी कइयों की जान

बिहारशरीफ : चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास पानी से भरे खाई में पलटी पिकअप वैन में तीन लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी. ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया. लोगों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद […]

बिहारशरीफ : चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास पानी से भरे खाई में पलटी पिकअप वैन में तीन लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी. ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया. लोगों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद लोग राहत कार्य में जुट गये थे. लोगों को गाड़ी से निकालने में करीब 30 मिनट का वक्त लग गया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर 5 एंबुलेंस को बुला कर सभी घायलों को चंडी के सरकारी अस्ताल में भरती कराया,जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया.तिलक से लौट रहे लोग पिकअप भान के उपर व नीचे बैठे थे.

घरमपुर मोड़ के पास एक यात्री बस से ओवर टेक करने के दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया.घटनास्थल पर मोड़ होने के कारण गाड़ी पास के एक पानी से भरे खाई में जा गिरी.इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया.गाड़ी के उपर बैठे कुछ लोग मौके पर गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी,लेकिन गाड़ी के
अंदर बैठे सभी लोग पानी से भरे खाई में जा गिरे.करीब 30 मिनट तक लोग गाड़ी में ही फंसे रहे.घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया है कि तीन हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है.तीनों को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने टेलीफोन पर बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस की ओर से घायलों को घटनास्थल से निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >