गैर इरादतन हत्या के आरोपित को पांच वर्षों की कैद

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम त्वरित न्यायाधीश राम प्रताप अस्थाना ने साक्ष्य सही पाते हुए गैर इरादतन हत्या का दोषी करार करते हुए आरोपित सोसे पासवान को पांच वर्ष कठिन कारावास की सजा दी. इसके अलावा आरोपित को दस हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा. जुर्माना की राशि अदा न करने पर दो […]

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम त्वरित न्यायाधीश राम प्रताप अस्थाना ने साक्ष्य सही पाते हुए गैर इरादतन हत्या का दोषी करार करते हुए आरोपित सोसे पासवान को पांच वर्ष कठिन कारावास की सजा दी. इसके अलावा आरोपित को दस हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा. जुर्माना की राशि अदा न करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. इस मामले के एक अन्य आरोपित 71 वर्षीय वृजनंदन रविदास को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया.

सत्र परिवाद संख्या 450/93 के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से एपीपी अजय कुमार रस्तोगी ने बहस व नौ साक्षियों का परीक्षण किया था. न्याय पाने के लिए पीड़ित को 24 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा. प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित अपने घर में था. घटना के दिन दस मई 1993 को अशोक, वृक्ष, रतन और सोसे गाली दे रहे थे. जिसका सूचक ने विरोध किया तब ये सभी झगड़ा करने पर उतारू हो गये. पीड़ित इन्हीं को समझाने गया तो सभी आरोपियों ने उस पर ईंट पत्थर से प्रहार किया. जिससे उसके पेट में चोट लगी और वह गिर पड़ा.

शुरुआत में घर में प्राथमिक इलाज किया गया, परंतु दर्द ज्यादा होने पर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इस मामले में तीन आरोपित अशोक, वृक्ष तथा रतन अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं. इनका विचारण अलग से किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >