हिलसा (नालंदा) : बीएसएनएल कर्मी की मौत के दो वर्षों के बाद भी आश्रितों को पेंशन आदि का लाभ नहीं मिलने के कारण मृतक की पत्नी ने शीघ्र न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत बीएसएनएल के अधिकारियों के पास भेजे गये आवेदन में उक्त आशय की घोषणा की गयी है. हिलसा थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव निवासी कृष्णा पासवान बीएसएनएल के पटना कार्यालय में नौकरी करते थे.
पीएम को पत्र लिख महिला ने दी आत्मदाह की धमकी
हिलसा (नालंदा) : बीएसएनएल कर्मी की मौत के दो वर्षों के बाद भी आश्रितों को पेंशन आदि का लाभ नहीं मिलने के कारण मृतक की पत्नी ने शीघ्र न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत बीएसएनएल के अधिकारियों के पास भेजे गये आवेदन में उक्त आशय की घोषणा की गयी […]

करीब दो वर्ष पूर्व सेवाकाल में ही उनकी मृत्यु हो गयी थी. पति की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मीतू देवी पेंशन, ग्रेच्यूटी आदि का भुगतान हेतु कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक गयी. अंत में थक-हार कर उसने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा बीएसएनएल के वरीय अधिकारियों के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उसने कहा है कि यदि शीघ्र उसे न्याय नहीं
मिला तो आत्मदाह कर लेगी, जिसकी सारी जिम्मेवारी विभागीय अधिकारियों की होगी.
बीएसएनएल कर्मी पति की मौत पर पेंशन के लिए भटक रही महिला
दो वर्षों से कर रही कार्यालय परिक्रमा, नहीं हो रही कार्रवाई