स्वतंत्रता सेनानी आज होंगे सम्मानित

बिहारशरीफ : चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के 37 स्वतंत्रता सेनानी या उनके आश्रितों को सम्मानित किया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा चयनित लोगों को रविवार को पटना रवाना किया गया. डीडीसी कुंदन कुमार ने बस में बिठा कर सभी को रवाना किया. समाहरणालय से रवाना करने के समय कई […]

बिहारशरीफ : चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के 37 स्वतंत्रता सेनानी या उनके आश्रितों को सम्मानित किया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा चयनित लोगों को रविवार को पटना रवाना किया गया. डीडीसी कुंदन कुमार ने बस में बिठा कर सभी को रवाना किया. समाहरणालय से रवाना करने के समय कई अधिकारी भी मौजूद थे. इसमें एसी मो. खब्बीर, वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू भी मौजूद थे. पटना में सोमवार को 37 लोगों को सम्मानित किया जायेगा.

साथ ही सोमवार को शेष 39 स्वतंत्रता सेनानी या उनके आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. प्रशासन आपके द्वार के तहत उनके घर जाकर सभी को सम्मानित करेंगे. जिले में कुल 76 स्वतंत्रता सेनानी या उनके आश्रित हैं. चंपारण सत्याग्रह के सौ साल होने पर राज्य सरकार द्वारा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में सभी को सम्मानित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >