सूती कपड़े पहनकर बनाएं खाना: सीओ

कतरीसराय : गरमी के मौसम की शुरुआत होते ही अचानक अगलगी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. अगलगी से बचाव को लेकर डीएम के निर्देश पर सीओ अश्विनी कुमार ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें लोगों को अगलगी से बचाव के लिए जागरूक करने का कर्ययोजना […]

कतरीसराय : गरमी के मौसम की शुरुआत होते ही अचानक अगलगी की घटनाएं काफी बढ़ गई है. अगलगी से बचाव को लेकर डीएम के निर्देश पर सीओ अश्विनी कुमार ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की.

इसमें लोगों को अगलगी से बचाव के लिए जागरूक करने का कर्ययोजना बनाई गई. सीओ ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अगलगी की घटना होने पर उसकी सूचना तुरंत हमें या अनुमंडल या जिला के संबंधित अधिकारी को दें.
उन्होंने बताया कि अगलगी से बचाव के लिए सावधानी रखकर दुर्घटनाआं से बचा जा सकता है. स्टोव, लकड़ी या गोइठा से खाना बनाने वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. सूती कपड़े पहनकर हमेशा खाना बनाया चाहिए . खाना पकाने के तुरंत बाद आग को पानी से बुझा देना चाहिए. इस मौके पर जिप सदस्य रणवीर सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद, उप प्रमुख टुसी देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश राजवंशी, एएसआई दिलीप प्रसाद, श्याम किशोर प्रसाद, पप्पु सिंह, मिथिलेश प्रसाद, रजशीन कुमार आदि मौजूद थे.
अगलगी से बचाव की दी जानकारी
सिलाव. बुधवार को राजगीर अग्निशमन पदाधिकारी धर्मदेव प्रसाद ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों व अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में अगलगी होने पर अग्निशमन व्यवस्था एवं मौगिंग के उपयोग कर लोगों को दुर्घटना से बचाने का तकनीक बताया गया.
अग्निशमन पदाधिकारी धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि अधिकांश जगहों पर संसाधन मौजूद होने के बावजूद जानकारी के अभाव में आग पर काबू नहीं कर पाते हैं. जिसके कारण अगलगी की घटना विकराल हो जाती है और नुकसान हो जाती है. जिसको लेकर अस्पताल कर्मियों को आग लगाकर अग्निशामन यंत्र से बुझाकर समझाया.
धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि सिलाव पीएसी में भी आग बुझाने के लिए प्रारंभिक यंत्र की कमी है. उन्होंने बताया कि यहा सीओ-2 एक भी नहीं है, सिर्फ एबीसी है. जबकि सीओ-2 के द्वारा किसी भी चीज से लगी आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही यहां पर एक भी कर्मी प्रशिक्षित नहीं है. इस मौके पर फायर मैन शशिभूषण प्रसाद, प्रभारी डा. अनिल कुमार वर्मा, एके रहमान सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >