ट्रेन से कटने से महिला की हुई मौत

बिहारशरीफ(नालंदा) : संदेहास्पद हालात में ट्रेन की चपेट में आयी एक महिला की मौत रेलवे ट्रैक पर ही हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिहारशरीफ के प्लेटफॉर्म एक के दक्षिण होम सिंगनल के पास घटी. हादसे में महिला का शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गया. महिला कत्थयी रंग की […]

बिहारशरीफ(नालंदा) : संदेहास्पद हालात में ट्रेन की चपेट में आयी एक महिला की मौत रेलवे ट्रैक पर ही हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिहारशरीफ के प्लेटफॉर्म एक के दक्षिण होम सिंगनल के पास घटी. हादसे में महिला का शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गया.

महिला कत्थयी रंग की सलवार व मेहंदी रंग की समीज पहन रखी थी. यह घटना श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने के दौरान घटी. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं महिला को श्रमजीवी ट्रेन के आने के कुछ सेकेंड पहले पटरी से दूसरी तरफ दौड़ते हुए देखा गया था.

बिहारशरीफ के रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान महिला का पैर ट्रैक के शिफ्ट से फंस गया हो. जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भेजा है. मृतका की पहचान सुमित्र देवी, पति निदेश चौधरी, गांव छबिलापुर मल्लिक साढ के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >