सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो सगे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गये. इस हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दूसरे ने पीएमसीएच जाते वक्त दम तोड़ दिया. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के चकरसलपुर गांव के पास घटी. हादसे में मरनेवाले की पहचान इसी थाना क्षेत्र […]

बिहारशरीफ : बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो सगे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गये. इस हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दूसरे ने पीएमसीएच जाते वक्त दम तोड़ दिया.

घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के चकरसलपुर गांव के पास घटी. हादसे में मरनेवाले की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी स्वर्गीय केशो प्रसाद के पुत्र बंटी के रूप में की गयी है, जबकि दूसरे का नाम सूर्य प्रकाश भारती है.

घटना की सूचना होते ही दीप नगर थाने की पुलिस गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि बंटी अपने भाई को बस पर बैठाने के लिए स्थानीय रामचंद्र पुर बसस्टैंड बाइक पर बैठा कर घर से निकला था. बाइक ज्योंही उक्त स्थान पर पहुंची, सामने से आ रही एक सूमो गाड़ी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों भाई घटनास्थल से कुछ दूर जा कर गिरे. पुलिस ने सूमो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है.

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रकाश भारती को पटना से ट्रेन पकड़नी थी. घर से दोनों भाई भोजन कर के निकले थे. घटना की जानकारी मिलते ही सिपाह के दर्जनों लोग सदर अस्पताल में पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व इनके पिता की मौत भी सड़क हादसे में हो गयी थी. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >