स्पीडी ट्रायल से सजा मिले

अस्पताल चौक पर दिया धरना एेपवा ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की बिहारशरीफ : एपवा नालंदा एवं नवादा की ओर से दुष्कर्म के आरोपित नवादा के विधायक राजबल्लभ यादव को सजा देने की मांग को लेकर स्थानीय अस्पताल चौक पर धरना दिया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए एपवा नेत्री सावित्री देवी ने सरकार से […]

अस्पताल चौक पर दिया धरना

एेपवा ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की
बिहारशरीफ : एपवा नालंदा एवं नवादा की ओर से दुष्कर्म के आरोपित नवादा के विधायक राजबल्लभ यादव को सजा देने की मांग को लेकर स्थानीय अस्पताल चौक पर धरना दिया. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए एपवा नेत्री सावित्री देवी ने सरकार से मांग की कि स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दी जाय.उन्होंने सरकार से राजबल्लभ यादव की विधानसभा सदस्या समाप्त करने की मांग भी की. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राजबल्लभ को बचाने में लगी है.
उन्होंंने राजबल्लभ मामले में आंदोलन तेज करने का आह्वान एपवा कार्यकर्ताओं से किया. इस अवसर पर मंती देवी,सुनीता देवी,दयमंती देवी,पचलोवा देवी,पुतुल देवी,सविता देवी,बेदाम देवी,विनीता देवी,मुन्नी देवी ,रिंकू देवी,रीना देवी आदि ने धरना को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >