साइकिल से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी छात्रा, मोगलकुओं के पास हुआ हादसा
बिहारशरीफ : स्थानीय मोगलकुआं मोहल्ले के एतवारी बाजार के समीप शुक्रवार को सरकारी बस ने ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर वापस लौट रही छात्रा को कुचल दिया. इस घटना में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी़ घायल छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया था. सोहसराय अड्डा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की पुत्री निशा कुमारी ट्यूशन पढ़ कर कोचिंग से साइकिल से लौट रही थी. इसी दौरान एतवारी बाजार के पास पटना से बिहारशरीफ आ रही थी.
इस हादसे में छात्रा साइकिल सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. छात्रा का दोनों पैर कुचल गया है. घटना के बाद ड्राइवर सरकारी बस को लेकर मौके से फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सरकारी बस की जानकारी प्राप्त की जा रही है.
